फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer climbed on tower demanding suspension of Karnal former SDM

पानीपत: टावर पर चढ़ा किसान, करनाल में रहे विवादित एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग, प्रशासन मनाने में जुटा

Fri, 10 Sep 2021 02:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 02:40 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में एक किसान टावर पर चढ़ गया। किसान करनाल के पूर्व एसडीएम को निलंबित करने की मांग पर अड़ा है। हालांकि प्रशासन मनाने में जुटा है। किसान का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक नीचे नहीं उतरेगा। 

विज्ञापन
Farmer climbed on tower demanding suspension of Karnal former SDM
टावर पर चढ़ा किसान, मौके पर मौजूद प्रशासन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित करने की मांग को लेकर समालखा निवासी किसान टावर पर चढ़ गया। किसान के टावर पर चढ़ते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और किसान को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अड़ा रहा कि जब तक करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। 

विज्ञापन


नई अनाज मंडी में दोपहर करीब एक बजे किसान जोगिंदर टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में वह टावर के शीर्ष पर पहुंच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसान से उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मना। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसान जोगिंदर को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना है कि जबतक कि किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह टावर से नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जोगिंदर की समालखा की नई अनाज मंडी में आढ़त भी है। गौरतलब है कि करनाल में किसानों के प्रदर्शन में पानीपत के गांवों से भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन मान गुट के पांच हजार से ज्यादा किसान शामिल हैं। किसानों का एक जत्था लौटता और उसकी जगह दूसरा जत्था ले लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed