फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   farmer attacked, injured

किसान पर किया कस्सी से हमला, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
farmer attacked, injured
गांव सुताना में खेत में काम कर रहे एक किसान पर तीन युवकों ने मारपीट की और कस्सी से हमला कर घायल कर दिया। किसान का कहना है कि आरोपियों ने आते ही अपशब्द कहने शुरू किए, जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में राजरूप पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांव सुताना ने बताया कि वह खेती करता है। गत पांच जुलाई को सुबह 11 बजे खेत में पानी चला रहा था। इसी बीच राममेहर व धमेंद्र, राकेश निवासी सुताना उनके पास आए और अपशब्द कहने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने कस्सी से उसपर हमला किया, वहीं धमेंद्र व राकेश ने नीचे गिराकर मारपीट की। इसी बीच मौके पर परमाल व दनपत आए, जिन्होंने आरोपियों के चुंगल से उसे छुडवाया। उन्होंने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed