{"_id":"6394f624a8219c43f222ecec","slug":"false-case-dhamaki-panipat-news-knl130265031","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ाकी वर्दी पहने युवक की गुंडागर्दी, झूठे केस में फंसाकर जेल डलवाने की धमकी दे गाड़ी चालक से लिए 550 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ाकी वर्दी पहने युवक की गुंडागर्दी, झूठे केस में फंसाकर जेल डलवाने की धमकी दे गाड़ी चालक से लिए 550 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। टोल प्लाजा पर शनिवार को खाकी वर्दी पहने एक युवक की गुंडागर्दी देखने को मिली। आरोपी ने लुधियाना के एक युवक को झूठे केस में फंसाकर जेल डलवाने की धमकी देकर 550 रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लुधियाना के डुगरी निवासी सहज सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर में अपने घर से गुरुग्राम जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में दोस्त पराग और रितिक भी थे। वह गाड़ी चला रहा था। रात नौ बजे जब वह पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी को लेन में लगा लिया। इसी बीच उनकी गाड़ी के पास एक युवक आया, जो खाकी वर्दी और ऊपर जैकेट पहने हुए था। उस व्यक्ति ने गाड़ी पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू किया। उन्होंने गाड़ी का शीशा नीचे उतारकर बात करनी चाही तो उसने गाड़ी के शीशे जबरदस्ती खुलवा दिया। व्यक्ति ने धमकाते हुए कहा कि तुम लोगों ने गदर मचा रखा है, मैं पुलिस में हूं, तुम्हें मुकदमे में अंदर कर दूंगा, बाहर नहीं आ पाओगे। वह डर गए, उन्होंने डर के मारे उसे 50 रुपये दिए, जिसके बाद उसने गुस्सा दिखाया। उन्हें थप्पड़ मारे। उन्होंने फिर 500 रुपये और दिए तो छोड़ दिया।
युवक ने बताया कि वे टोल पार कर कुछ दूरी पर रुके। उन्होंने आपस में बातचीत कर डायल-112 पर कॉल कर वारदात की सूचना दी। पुलिस आई, जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाने में जाकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। आरोपी सच में पुलिसकर्मी था या कोई बहुरुपिया पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी