{"_id":"6817cff342617c925c0cef8f","slug":"factory-worker-dies-after-consuming-poisonous-substance-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136414-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जहरीला पदार्थ खाने से फैक्टरी श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जहरीला पदार्थ खाने से फैक्टरी श्रमिक की मौत
विज्ञापन
पानीपत। भारत नगर में एक फैक्टरी श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वह मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले का रहने वाला था और काफी समय से पानीपत में रहकर काम करता था। थाना किला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले के सआदतगंज गांव निवासी ओमेंद्र (46) फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। वह परिवार के साथ किला थाना क्षेत्र के भारत नगर में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उसे देर रात को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना किला प्रभारी श्रीनिवास ने बताया की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।