{"_id":"b9fa2ab0390667f1aec027c44a1fec0c","slug":"factory-machines-and-raw-materials-burn-it-in-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आग से मशीन और कच्चा माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में आग से मशीन और कच्चा माल जला
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित एक धागा फैक्टरी में आग लगने से तीन मशीनों समेत लाखों का कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी संचालक सुभाष ने बताया कि काबड़ी रोड पर शिवधर्म कांटा वाली गली में उनकी धागा फैक्टरी है। फैक्टरी मेें जहां पर कच्चा माल पड़ा था, उसके ऊपर से बिजली की कई तार गुजरती हैं। अचानक बिजली की तारों में चिंगारियां उठ गई और नीचे पड़े कच्चे माल में गिर गई। कच्चे माल में कई कपड़े ऐसे थे जो अति ज्वलनशील थे। वे जल्दी ही आग पकड़ गए और आग भड़कने लगी।
जब तक कोई कुछ समझ पाता आग भड़कती चली गई। आग को देखकर फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान दमकल विभाग को संपर्क कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो गार्डिंग मशीन व एक अन्य मशीन समेत लाखाें कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि जिस जगह पर आग लगी थी वहां पर कोई मजदूर नहीं था। दमकल विभाग जिला अधिकारी एसएस नरवाल ने बताया कि आगजनी में कई मशीनों समेत कच्चा माल जल गया था। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।