फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Expressway to be built from Dabwali to Panipat: Deputy CM

डबवाली से पानीपत तक बनेगा एक्सप्रेस-वे : डिप्टी सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Expressway to be built from Dabwali to Panipat: Deputy CM
पानीपत। डबवाली से लेकर पानीपत तक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इसके साथ ही पूर्वी हरियाणा से पश्चिमी हरियाणा का सफर आसान हो जाएगा। इसका डीपीआर तैयार करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने डीपीआर तैयार करने के लिए 80 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्नकाल में दी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने विधानसभा के एक सदस्य के सवाल के उत्तर में कहा कि डबवाली से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से प्रदेश के कई जिलों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे को प्रदेश के सात नेशनल हाईवे भी टच करेंगे, जिससे प्रदेश के अन्य जिलों के भारी वाहन भी डायवर्ट होकर इस एक्सप्रेस-वे का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डबवाली हरियाणा के अंतिम छोर पर है। डबवाली उपमंडल को दो राज्यों पंजाब और राजस्थान की सीमा लगती है। दो राज्यों की सीमा लगने के कारण यहां से भारी वाहनों काआवागमन ज्यादा रहता है लेकिन यहां से पानीपत, करनाल होते हुए उत्तर प्रदेश जाने के लिए सीधा कोई राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं है। डबवाली-पानीपत एक्सप्रेस-वे बनने से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब एवं राजस्थान को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed