फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Everywhere Shiva

Panipat News: हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Everywhere Shiva
पानीपत। सावन माह के पहले सोमवार को शहर समेत जिले के शिवालयों में श्रद्धा उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाते हुए शिव भक्तों विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक किया। इसके साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। मंदिरों में बज रहे शिव भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

शहर के कांशीगिरी मंदिर, सेक्टर 11-12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर, असंध रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग को सुंदर फूलों और लाइटों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भी विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त प्रात: काल से शाम 06:43 बजे तक रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार सुख-शांति की कामना की। आस्था है कि सावन माह में भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस माह भगवान भोलेनाथ की भक्तों पर विशेष कृपा रहती है।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे लगी देवी मंदिर में कतार-
ऐतिहासिक देवी मंदिर में सुबह पांच बजे भक्तों की कतार लग गई। पूरा देवी मंदिर जयकारों से गूंज उठा। सावन का पहला सोमवार होने के कारण भक्तों में जल चढ़ाने की होड़ मची रही। कोई दूध, फल तो कोई पान के पत्ते, बेलपत्र लेकर मंदिर पहुंचा। महिलाओं ने भी सुबह नंगे पैर और खाली पेट मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की। दोपहर 12 बजे तक शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जून को है शिवरात्रि, रात 8:33 बजे चढ़ेगा जल-
देवी मंदिर के पंडित शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि इस बार सावन माह में 15 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। कांवड़ियों के जल चढ़ाने का समय रात 8:33 बजे रहेगा, जो अगले दिन तक चलेगा। शिवरात्रि को लेकर मंदिर प्रबंधन समितियां भी विशेष तैयारियों में जुट गई हैं। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भव्य झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed