{"_id":"68bf4cf2290c8f4630019e9a","slug":"erosion-in-30-acres-of-land-of-pathargarh-village-panipat-news-c-244-1-pnp1001-143380-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्थरगढ़ गांव की 30 एकड़ जमीन में कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्थरगढ़ गांव की 30 एकड़ जमीन में कटाव
विज्ञापन
यमुना में बहाव से कटी मिट्टी। संवाद
सिंचाई विभाग ने यमुना किनारे निगरानी के लिए किया ड्रोन सर्वे शुरू
- 229 मीटर से नीचे आया यमुना का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। यमुना का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। सोमवार को जलस्तर चेतावनी निशान 231 मीटर से नीचे 229 पर आ गया है। जबकि रविवार को 229.30 मीटर पर पानी बह रहा था। पानी कम होते ही तटबंध के अंदर जमीन में कटाव होने लगा है। नवादा-आर और खोजकीपुर गांव के बाद अब पत्थरगढ़ में कटाव शुरू हो गया है। यहां करीब 30 एकड़ जमीन में कटाव हुआ है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं सिंचाई विभाग ने यमुना तटबंध के अंदर ड्रोन से सर्वे शुरू कर दिया है। जिससे तटबंध के अंदर की निगरानी की जा रही है।
सिंचाई विभाग के जेई मोहित और हरीश की अगुवाई में टीम ने सोमवार को यमुना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके लिए ड्रोन की मदद ली। पूरे तटबंध का जायजा लिया। सोमवार को गांव राणा माजरा, पत्थरगढ़, नवादा आर व नवादा पार, तामशाबाद, सनौली खुर्द, रामड़ा आर, नन्हेस क्षेत्र में यमुना तटबंध के अंदर ड्रोन से सर्वे किया है। पत्थरगढ़ के किसान संजीत, हुक्म, बींदा व वाजीद ने बताया कि उनकी करीब 30 एकड़ जमीन में कटाव हुआ है।
इसमें पॉपूलर के पेड़ यमुना के पानी में बह गए हैं। किसान पेड़ों को काटकर बाहर लाने का प्रयास कर रहे हैं। सरपंच सालीम अहमद ने बताया कि यमुना के पानी से कई किसानों की जमीन में कटाव हुआ है। जिससे नुकसान हुआ है।