फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entered the house and shot the computer center operator

घर में घुसकर कंप्यूटर सेंटर संचालक को गोली से उड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and shot the computer center operator
पानीपत। मौके से गोली चलाने वाले आरोपी देव सुनार को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर संचालक विनोद भराड़ा की दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और धुन दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने दो माह पहले कंप्यूटर सेंटर संचालक को टक्कर मार दी थी, तब से वह बिस्तर पर ही थे। हाल ही आरोपी जमानत पर बाहर आया और मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, कंप्यूटर सेंटर संचालक के न मानने पर उसने विनोद के सिर और पीठ पर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

परमहंस कुटिया के सामने घेर अराइयां निवासी विनोद भराड़ा (46) का सुखदेव नगर में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर चलाते थे। दो माह पहले आरोपी पंजाब के बठिंडा स्थित बलराज नगर निवासी देव सुनार उर्फ दीपक ने उन्हें कार से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर टूट गए और तब से वह बिस्तर पर ही थे। आरोपी देव सुनार जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद से उन पर समझौते के लिए दवाब बना रहा था। विनोद समझौता नहीं कर रहे थे। ऐसे में आरोपी बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे विनोद के घर गया और उनके कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली।
विज्ञापन

पत्नी के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच कमरे में दो बार गोली चलने की आवाज आई। खिड़की से देखने पर विनोद खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। आरोपी के बाहर निकलने पर लोगों ने उसे धुन दिया। फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी शशांक कुमार सावन ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ शहर थाना डीएसपी वीरेंद्र सिंह, किला थाना प्रभारी महिपाल सिंह और शहर थाना पुलिस कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी देव की जेब से तीन कारतूस और एक लोडेड कट्टा मिला
एफएसएल टीम ने मौके से दो खोल बरामद किए। इसके अलावा आरोपी की जेब से तीन कारतूस और एक लोडेड कट्टा बरामद किया। लोगों की धुनाई से आरोपी बुरी तरह घायल हो गया। उसका सामान्य अस्पताल में इलाज कराया गया।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा वीरेंद्र भराड़ा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसे कट्टा कहां से उपलब्ध हुआ। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, शहर

पानीपत।  विनोद भराड़ा। फाइल फोटो।

पानीपत। विनोद भराड़ा। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

पानीपत। मौके पर घटनास्थ्ल पर निरक्षण कर परिवार के सदस्य से बातचीत करते हुए एसपी शशांक कुमार सावन

पानीपत। मौके पर घटनास्थ्ल पर निरक्षण कर परिवार के सदस्य से बातचीत करते हुए एसपी शशांक कुमार सावन - फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed