फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Enter the information as soon as you reach the accident site

हादसा स्थल पर पहुंचते ही दर्ज करें जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Enter the information as soon as you reach the accident site
पानीपत। डीएसपी संदीप बैठक लेते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप (आई रेड ऐप) के बारे में यातायात डीएसपी ने सभागार में पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी, जिससे वह जल्द से जल्द ऐप पर जिले में होने वाले सड़क हादसों के बारे में जानकारी अपडेट कर सकें।
विज्ञापन

यातायात डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि हर साल सड़क हादसों में काफी लोग अपनी जान गवां देते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की तरफ से इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस ऐप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में घायल होकर अस्पताल आता है या पुलिस के पास हादसे की सूचना मिलती है तो उन्हें अब इस ऐप पर सड़क हादसा होने वाली जगह के नाम सहित अन्य जानकारी डालनी होगी।
विज्ञापन

पुलिस, पीडब्ल्यूडी, हेल्थ व ट्रांसपोर्ट विभाग ऐप पर अपने-अपने संबंधित विभाग के कार्य कर रहा है। वहीं सेमिमार में एनआईसी विभाग से इंजीनियर पुनित ने सभी के फोन में इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप डाउनलोड करवाया और ऐप को चलाने की प्रक्रिया बारे विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप में देनी होगी यह जानकारी
हादसा होते ही मौके पर पहुंचने वाले संबंधित पुलिस कर्मचारी को ऐप में दुर्घटना का समय, तारीख, लोकेशन, एक्सीडेंट होने वाली गाड़ियों की डिटेल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। ऐप पर दुर्घटना के फोटो और विडियो भी भेजने होंगे। ऐप से जानकारी अपलोड करने से सड़क हादसे वाली जगह को चिह्नित कर खामियों को दूर कराकर हादसों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed