फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment: Chairman stuck in traffic jam

अतिक्रमण : जाम में फंसे अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Encroachment: Chairman stuck in traffic jam
समालखा। शहर में अतिक्रमण से आम लोग तो जूझ ही रहे हैं। बुधवार को नपा अध्यक्ष भी सुबह अपने निवास स्थान से कार्यालय में जाते समय गुलाटी रोड पर जाम में फंस गए। उन्होंने नपा कर्मियों को बुलाकर जाम को हटवाया।
विज्ञापन

शहर वर्षों से अतिक्रमण की समस्या को झेल रहा है। माता पुली रोड, रेलवे रोड, गुलाटी रोड, सर्विस रोड की दोनों लेन पर अतिक्रमण है। समय-समय पर इनके खिलाफ नपा द्वारा औपचारिकता पूरी करने के लिए कार्रवाई की जाती है लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

रेलवे रोड जो करीब 60 फीट चौड़ा है। अतिक्रमण के कारण 20 फीट संकरा हो गया है। यहां तक कि फुटपाथ पर भी अवैध कब्जे हो गए हैं। इसके अतिरिक्त माता पुली रोड पर दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से आए दिन विवाद होते हैं। अतिक्रमण से जहां आमजन परेशान रहता है। जाम में फंसने के कारण उन्हें परेशानी होती है। वहीं सुबह और दोपहर के समय अतिक्रमण के चलते जाम में स्कूल बसें फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से तो बच्चे पहले ही बेहाल रहते हैं वहीं जाम के कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती है। जाम में वाहनों के धुएं व गर्मी से उन्हें दिक्कत होती है और ये उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल का कहना है कि डीएसपी, मार्केट कमेटी के सचिव, विधायक के निजी सचिव व नगरपालिका अतिक्रमण स्थाई समाधान व रेहड़ी वालों को शिफ्ट करने को लेकर बैठक की थी। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed