फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees' agitation for the reinstatement of JE continues

Panipat News: जेई की बहाली के लिए कर्मचारियों का आंदोलन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Employees' agitation for the reinstatement of JE continues
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 24वें दिन भी जारी रहा। यूनियन के सदस्य अपने साथी जेई अंकित की तत्काल बहाली की मांग पर अडिग हैं। जिन्हें गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया है। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सतेंद्र पूनिया ने की और मंच का संचालन सब अर्बन यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

आंदोलनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अंकित जेई को जानबूझकर फंसाया गया है और वे उनकी तत्काल बहाली की मांग करते हैं। यूनियन ने मीटर टेंपरिंग मामले की निष्पक्ष और दोबारा जांच की भी मांग की है ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि वे प्रबंधन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी न्यायप्रिय नागरिकों से उनके इस संघर्ष में समर्थन करने की अपील की है। इस मौके पर जितेंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, अमित रावल, बलराम राणा और शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed