फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employed youth engaged in the service of animals

नौकरीपेशा युवा पशुओं की सेवा में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Employed youth engaged in the service of animals
पानीपत। नई पहल वेलफेयर सोसायटी हर सदस्य बेजुबानों की सेवा में लगा है। नौकरी पेशा युवाओं की एक पूरी टीम है जो वक्त निकालकर घायल पशुओं को इलाज दे रही है। सड़क पर घायल गाय, बैल, कुत्ते, बिल्ली, बंदर या कोई भी पशु मिले, उसका इलाज ये युवाओं की टीम कर रही है। शहर ही नहीं प्रदेश के युवाओं के लिए यह टीम मिसाल पेश कर रही है।
विज्ञापन

संस्था के सदस्य सड़क पर जख्मी बेजुबान मिलने पर इलाज कराते हैं। उन्हें शहर की गोशालाओं या नई पहल वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित गोशाला में रखा जाता है। यहां सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि कुत्ते, बंदर, बिल्ली समेत सभी पशुओं को इलाज के लिए लाया जाता है। खास बात है कि एक कॉल पर टीम के सदस्य पानीपत शहर में कहीं से भी जख्मी कुत्तों, गाय, बैल, बंदर आदि को बचाने के लिए पहुंच जाते हैं। टीम के सभी सदस्य नौकरीपेशा होने के बावजूद बेजुबानों की जान बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों के सहयोग से 300 गज में बनाई गोशाला
शहर वासियों के सहयोग से संस्था ने छह महीने पहले 300 गज जमीन पर गोशाला का निर्माण किया गया है। टीम को जगत यादव की ओर से गोपाल कॉलोनी में यह जमीन दान में दी गई थी। शहरी विधायक प्रमोद विज का भी संस्था को सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने अपने वेतन का हिस्सा पशु सेवा में लगाते हैं
टीम का हर सदस्य अपने वेतन से हर महीने पशुओं सेवा के लिए सहयोग देता है, जिसके जरिए ही इन बेजुबानों का इलाज हो पाता है। उनकी दवा, खाना, चारे आदि का इंतजाम किया जा पाता है। इसके साथ ही टीम की ओर से पशुओं के लिए पानी के वर्तन रखने की मुहिम शुरू की गई, जिसमें लोगों से मिट्टी के पुराने बर्तन मांगे जा रहे, जिन्हें पशुओं के लिए पानी के बर्तनों में बदला जा रहा है।

ये है युवाओं की टीम
टीम सदस्य मेघना खुराना, कुणाल कपूर, सागर खुराना, सुनील कपूर, कार्तिक कपूर, डॉ. नीरू बत्रा, राहुल गोयल, रिंकू आर्य,मनोज डुडेजा,अभिषेक शर्मा, कपिल अनेजा, हिमांशु आर्य, संजय, सहदेव, करुणा, दीपू , सीरत कौर , पायल, चंदा, सिमी कौर, पूजा वर्मा, पूजा नारंग, नोनी, विक्की, मोहित मालिक, सुरेंद्र राजपूत, कोशिंदर, नितिन, कमल दुआ, अमनदीप कौर, अंजलि शर्मा, रूबी हर समय पशु सेवा में तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed