फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity workers vocal in support of demands, warning of agitation

Panipat News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मी मुखर, आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers vocal in support of demands, warning of agitation
समालखा। ऑल हरियाणा पाॅवर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की एक बैठक मंगलवार को बिजली कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से यूनियन के चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा और राज्य महासचिव नरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन

राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि बिजली कर्मचारी पिछले काफी समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों के अधिकार देने की बजाय वादों से मुकर रही है। बिजली कर्मचारी रेगुलेशन की पॉलिसी लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण पर रोक लगाने, ठेका प्रथा खत्म करने एक्स ग्रेशिया में लगाई गई शर्तों हटाने आदि मांगों को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार व निगम मैनेजमेंट को आगाह करते हुए कहा कि अभी समय है कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए नहीं तो कर्मचारी 23 तारीख को वार्ता समिति की बैठक रोहतक सर्व कर्मचारी संघ भवन में कर निर्णायक फैसला लेने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

महासचिव नरेश ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा तन मन धन से खड़े किए गए विभाग को सरकार निजी हाथों में सौंपना चाहती है जिसे कर्मचारी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिजली कर्मचारी आंदोलन करने पर पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी, राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल, सुरेश कुमार, मदन रावल व सर्कल सचिव सत्येंद्र पूनिया, विनोद कुमार कपिल रावल ,जोगिंद्र, अमित रावल, राजेश, नरेश, कपूर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed