फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity will be out for eight hours on 18 feeders with industrial area

आज 18 फीडर पर बिजली रहेगी गुल,संभलकर करें बिजली इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be out for eight hours on 18 feeders with industrial area
इंडस्ट्रियल एरिया के साथ 18 फीडर पर आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन

पानीपत। इंडस्ट्रियल एरिया के साथ 18 फीडर पर रविवार को आठ घंटे तक बिजली गुल रहेगी। रविवार को छुट्टी के दिन भी लोगों को बिजली कटौती से दो चार होना पड़ेगा। सुबह आठ से लेकर शाम सात बजे तक करीब 11 घंटे के दौरान अलग-अलग समय बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान जनरेटर मेंटेनेंस के साथ ही अन्य कार्य किए जाएंगे।

इसके तहत 11 केवी जलालपुर, जलमाना, 11 केवी जलमाना, छाजपुर, पत्थरगढ़, अतौल्लापुर फीडर पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक, 33 केवी बाबरपुर, 33 बाल जटान, 11 केवी शिंबला एपी में सुबह सात से दोपहर एक बजे और कुछ जगहों पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। 11 केवी विजय हैचरी, 11 केवी नौल्था आरडीएस और एपी पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 11 केवी बिजावा आरडीएस, शाहपुर आरडीएस, पलड़ी फीडर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक, 33 केवी ऊंटला में सुबह छह से शाम चार बजे तक, 11 केवी पलहेड़ी, खोतपुरा, चंदौली में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक, 11 केवी पलहेड़ी, खोतपुरा में सुबह आठ से शाम सात बजे तक, 33 केवी ब्राह्मण माजरा, 33 केवी मांडी, 33 केवी एएचफी पर सुबह आठ से नौ बजे तक और 33 केवी सनौली और 33 केवी सेक्टर-29 पर सुबह आठ से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे 30 से ज्यादा गांव और कॉलोनियां प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed