{"_id":"661dc78770b5543eef01f724","slug":"electricity-corporation-will-install-a-new-feeder-for-the-charging-station-at-the-old-bus-stand-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116826-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराने बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन के लिए नया फीडर लगाएगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराने बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन के लिए नया फीडर लगाएगा बिजली निगम
विज्ञापन
पानीपत। पुराने बस स्टैंड पर प्रस्तावित इलेक्टि्रक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन में बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम यहां 11 केवी का नया फीडर लगाने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर बिजली निगम की ओर से करीब 70 लाख रुपये का खर्च किया जाएगा। जिससे पुराने बस स्टैंड का अलग से ट्रांसफार्मर और फीडर होगा। इसकी लाइन को मेन 33 केवी लाइन से जोड़ा जाएगा। फिलहाल यहां पहले से जुड़ी लाइन वाला फीडर सेक्टर 6 पावर हाउस से जुड़ा 11 केवी की लाइन वाला पालिका बाजार फीडर है। इससे बाजारों में बिजली सप्लाई होती है। नया फीडर लगने के बाद पुराने बस स्टैंड से इस फीडर का कनेक्शन हटा दिया जाएगा।
एक ओर नई लाइन और नए फीडर से पुराने बस स्टैंड पर बसों की चार्जिंग के लिए सप्लाई की आपूर्ति हो सकेगी और इलेक्टि्क बसों के चलने से पर्यावरण दूषित होने से बचेगा। दूसरी ओर पालिका बाजार के पहले से संचालित फीडर से करीब 100 किलोवाट तक का लोड कम होगा। जिससे बाजारों में गर्मी के समय होने वाले फॉल्ट और अघोषित कटों से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस पुराने बस स्टैंड वाली जगह पर करीब पौन आठ करोड़ से इलेक्टि्क बसों के लिए सोलर पैनल युक्त चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां 42 बसों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें एक साथ 17 बसों को चार्ज करने का विकल्प दिया जाएगा। इस स्टेशन पर विशेष तौर पर केवल सिटी बस सर्विस की बसों को ही चार्ज करने की अनुमति होगी। ये बसें शहर के साथ जिले के एरिया को भी कवर करने का काम करेंगी जो जिले के 25 किलोमीटर परिधि में घूमकर गांवों में भी जाएंगी। एनजीटी की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए डीआईएमटीएस इनमें सोलर पैनल और चार्जिंग प्वाइंट लगवाने का काम करेगा।
इस बारे में सनौली रोड सब डिवीजन के जेई रमेश कुमार का कहना है कि पुराने बस स्टैंड पर 11 केवी का फीडर प्रस्तावित है। इससे पालिका बाजार फीडर का लोड कम होगा और चार्जिंग स्टेशन पर पर्याप्त आपूर्ति मिल सकेगी। इसके लिए एस्टीमेट पास हो चुका है। वर्क परमिट मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। जिसे एक माह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा।