फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation will build three new 33 KV substations at three places including Adiyana.

Panipat News: बिजली निगम आदियाना समेत तीन जगह बनाएगा 33 केवी के तीन नए सब स्टेशन

Sun, 04 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will build three new 33 KV substations at three places including Adiyana.
पानीपत। बिजली निगम जिले में 33केवी के तीन नए सब स्टेशन बनाएगा। ये सब स्टेशन सब अर्बन डिवीजन के अंतर्गत गांव आदियाना, ज्वाहरा और समालखा डिवीजन के गांव डिकाडला में बनाए जाएंगे। आदियाना व डिकाडला में 10 एमवीए के दो-दो और ज्वाहरा में 12.5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, इससे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटों से राहत मिलेगी। सर्कल में 11 सब डिवीजन हैं और करीब 3.90 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

इस समय 220 केवी के दो, 132 केवी के 14 और 33 केवी के 60 सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। 33 केवी के आठ नए सब स्टेशन निर्माणाधीन हैं। इनका कार्य करीब 90 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। इनको इसी साल चालू किया जाएगा, इनके साथ शहर में तीन सब स्टेशन की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी है। इस बार ट्रांसफार्मरों की कैपेसिटी 10 और 12.5 एवीएम के लगाएगा, इसके साथ सब स्टेशनों की लंबी लाइन को भी छोटा किया जएगा। मिनी सचिवालय 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-6 की 33 केवी लाइन को 132 केवी काबड़ी की बजाय सेक्टर-18 से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन


डिवीजन के अंतर्गत 33 केवी के तीन नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे, इनके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। शहर के सब स्टेशनों में 20-20 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। लोगों को गर्मी का मौसम आने से पहले ही बेहतर तरीके से बिजली देने की तैयारी है। सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed