फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation sent a bill of Rs 1.29 lakh

Panipat News: बिजली निगम ने भेजा 1.29 लाख का बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation sent a bill of Rs 1.29 lakh
पानीपत। जिला स्तरीय समाधान शिविर में लोगों का दर्द और परेशानी सामने आने लगी है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने वीरवार को समाधान शिविर के सामने कई मामले सामने आए। सेक्टर-13-17 निवासी एक महिला ने सोलर सिस्टम होने के बाद भी बिजली निगम द्वारा 1.29 लाख का बिल भेजने की शिकायत दी है। वहीं मतलौडा के एक व्यक्ति ने तहसील में उसका इंतकाल न चढ़ने की बात कही।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारी आमजन को गुमराह न करें। उनकी शिकायतों का निदान किया जाएं। समाधान शिविर के दो घंटे की अवधि में कोई भी बैठक न रखें। अधिकारी समाधान शिविर में ही समय निकालकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर अलग से रजिस्टर लगाया गया है। जिसमें अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। देरी से आने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनता समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का हर रोज फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता वासी सेक्टर 13-17 ने शिकायत में बताया कि उनका बिजली का बिल 1.29 लाख रुपये आया हुआ है। जो पिछले बिलों की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। वे अपने घर में सोलर का भी इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने बिजली बिल ठीक करवाने का अनुरोध किया है। सुनीता वासी राजनगर ने कहाकि उन्होंने मकान बनाने के लिए लोन लिया था। उनके पति की मृत्यु हो गई है और वह बीमार होने की स्थिति में लोन अदा करने में असमर्थ है। उन्होंने लोन माफ करने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित बैंक को इस मामले को अध्ययन करने के निर्देश दिए।

अंकित वासी मतलौडा ने कहा कि उनका अभी तक इंतकाल नहीं चढ़ा है। उनके कार्य को लेकर लीपापोती हो रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीआरओ को निर्देश दिए कि वे इसमें शामिल पटवारी को सख्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed