फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Election, Fight, Panipat, Haryana

चुनाव में जमकर चले लात घूंसे, कई घायल

Sun, 05 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Election, Fight, Panipat, Haryana
चुनाव - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड लघु सचिवालय के समीप स्थित शिवपुरी धाम में शिवधाम सोसाइटी के चुनाव में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले एवं तोड़फोड़ हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामला इस बार हरीश शर्मा की जगह सुभाष गुलाटी को प्रधान बनाने पर बिगड़ा। पार्षद हरीश शर्मा उनको प्रधान न बनाने पर राजकुमार पाहवा को प्रधान बनाने की दलील दे रहे थे, जबकि दूसरे लोग सुभाष गुलाटी के नाम पर राजी थे।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। शाम तक दोनों पक्षों में तनातनी बनी रही, वहीं पार्षद ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। लोगों ने पार्षद समेत दर्जनों लोगों की शिकायत पुलिस में दी है।
विज्ञापन

रविवार को शिवधाम सोसाइटी का लघु सचिवालय के पीछे स्थित शिव धाम में चुनाव निश्चित था। रविवार सुबह निर्धारित समय पर सभी सदस्य चुनाव को पहुंच गए। सोसाइटी सदस्यों की एक घंटे चली मीटिंग के बाद शिवपुरी धाम के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान प्रधान सुभाष गुलाटी का ही कार्यकाल बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष गुलाटी को दूसरी बार सर्वसम्मति से शिवधाम सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया। सुभाष गुलाटी द्वारा ही बाकी कार्यकारिणी की घोषणा की जानी थी। आरोप है कि सुभाष गुलाटी के अध्यक्ष बनने से नाराज पार्षद हरीश शर्मा 30-40 लड़कों को लेकर शिवपुरी धाम में घुस गए। सभी शरारती तत्वों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सुभाष गुलाटी के अध्यक्ष बनाने का विरोध किया गया। यहां तक की बुजुर्गों को भी धक्के मारे गए। शरारती तत्वों ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें अशोक कुमार, पवन व भारत समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

इनमें से चार लोगों ने सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल कराया। वहीं पार्षद हरीश शर्मा के नेतृत्व में शिवपुरी धाम के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों नेकड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में बीच-बचाव करवाया।

सुभाष गुलाटी हनुमान मंदिर पहुंचे
शिव धाम सोसाइटी के चुनाव में मारपीट में होने के बाद निवर्तमान प्रधान सुुुुभाष गुलाटी अपने समर्थकों के साथ फतेहपुरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे। जहां पर सबके साथ विचार विमर्श किया। सभी सदस्यों ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा की और कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया। इसके बाद सभी सदस्यों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं हंगामे के बाद सुभाष गुलाटी और वेद गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह से मिलने पहुंचे।

हरीश शर्मा ने आरोपों को बताया निराधार बताया
पार्षद हरीश शर्मा अपने समर्थकों के साथ स्काईलार्क रिसोर्ट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की और न ही वह शरारती तत्वों को लेकर आए थे। उन्होंने चुनाव के दौरान सिर्फ अपने मत रखे थे।

हरीश शर्मा समेत कई लोगों की शिकायत
शिवधाम सोसाइटी के चुनाव के दौरान हुई मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर शिवधाम सोसाइटी के अध्यक्ष सुभाष गुलाटी और चुनाव अध्यक्ष वेद गोस्वामी ने पार्षद हरीश शर्मा, धर्मपाल चोपड़ा, अशोक कुमार, बॉबी, नवल, गग्गु आदि के खिलाफ सेक्टर छह-सात चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सुभाष गुलाटी ने हरीश शर्मा पर गुंडागर्दी करने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
घमासान के बाद भी सुभाष गुलाटी बने अध्यक्ष

दो घंटे के कड़े हंगामे, मारपीट व तोड़फोड़ के बाद भी तहसील कैंप क्षेत्र के दर्जनों लोग सुभाष गुलाटी के पक्ष में अड़े रहे। उनके समर्थकों ने दोबारा सुभाष गुलाटी को अध्यक्ष चुनने की पेशकश की। सुभाष गुलाटी के विरोध में पार्षद हरीश शर्मा और उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों घंटे की बैठक के बाद चुनाव प्रभारी वेद गोस्वामी ने सुभाष गुलाटी का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया। सुभाष गुलाटी लगातार दूसरी बार शिवपुरी धाम सोसाइटी के प्रधान बने। सुभाष गुलाटी के प्रधान बने के बाद 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।


उनके पास तहसील कैंप क्षेत्र के कुछ लोग पार्षद व अन्य व्यक्तियों की शिकायत लेकर आए थे। लोगों का आरोप है कि पार्षद ने शरारती तत्वों के साथ मिलकर उन पर हमला किया है। शिवपुरी धाम में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जसबीर सिंह, इंचार्ज, सेक्टर छह सात पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed