{"_id":"61785e4b0f08be4205789c0a","slug":"elderly-dies-in-collision-of-two-bikes-panipat-news-knl87796378","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। गांव मांडी पलड़ी रोड स्थित डाई हाउस के पास सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पलड़ी निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम वह और पिता महेंद्र सिंह अलग-अलग बाइक पर मांडी से अपने घर पलड़ी आ रहे थे। डाई हाउस के पास सामने से आ रहा एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार में आया और पिता की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पिता महेंद्र सिंह को गंभीर चोट आई। उसने आरोपी बाइक चालक को पहचान लिया है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। मौके पर जमा भीड़ का फायदा उठा कर बाइक सवार भाग गया। पिता को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने गांव बलाना निवासी राकेश के खिलाफ टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज किया है।