फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight new cases of dengue in the district

Panipat News: -जिले में डेंगू के आठ नए केस, रोगियों की संख्या 251 पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Eight new cases of dengue in the district
पानीपत। इस साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी मौसम शुष्क है। इस साल उम्मीदानुसार तापमान नहीं कम नहीं हुआ है। अब भी दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इसलिए डेंगू के एडिज मच्छर पर ठंड की मार नहीं पड़ रही है। इसलिए डेंगू का प्रकोप अब भी जारी है। प्रतिदिन आठ की औसत से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वीरवार को भी दो बच्चियों के समेत डेंगू के आठ केस मिले हैं। यह सभी निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। अब डेंगू के रोगियों की संख्या 251 हो चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अब भी शहर में लगातार लार्वा मिल रहा है। इस साल अब तक 10 हजार से अधिक स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। अब तक डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। डेंगू की जद में पूरा जिला है। अब कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्र से बराबर केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू के वार्ड फुल हो चुके हैं। गांवों में आरएमपी डॉक्टर डेंगू के संदिग्ध रोगियों का इलाज कर रहे हैं। जिले में अब वायरल संबंधी ओपीडी तीन हजार से अधिक हो रही है।
विज्ञापन

अकेले जिला नागरिक अस्पताल में ही बुखार, जुकाम, बदन दर्द, थकान की ओपीडी 400 पार हो चुकी है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू की 60 से अधिक जांच हो रही है। जिले की 60 लैब में प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। इस साल पिछले साल की अपेक्षा डेंगू की रफ्तार अधिक है। इस साल मलेरिया के तीन व चिकनगुनिया के दो केस आए हैं। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में कुल 1511 ओपीडी हुई है। इसमें वायरल फीवर की 407 ओपीडी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स


यहां मिले डेंगू के नए मरीज

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 17 साल की किशोरी, राज नगर में 23 साल की युवती, अर्जुन नगर में 13 साल की किशोरी, भारत नगर में 26 साल की युवती, ग्वालड़ा गांव में 47 साल के व्यक्ति, सिवाह गांव में 80 साल की वृद्धा, इसराना में 11 साल की बच्ची व सेक्टर 25 में 48 साल की महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।


वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। वीरवार को डेंगू के नए आठ केस मिले हैं। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed