{"_id":"699e17e278b0ef551202a86f","slug":"e-rickshaw-parking-approved-under-flyover-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152819-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा पार्किंग को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा पार्किंग को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ई-रिक्शा के लिए एलिवेटेड हाईवे के नीचे ई-रिक्शा के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए 200 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सीमेंट कंक्रीट अवरोधक बनाए जाएंगे। इन सबको जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की बैठक में मंजूरी दी गई।
बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने पिछली बैठक की समीक्षा की और अधिकारियों को समन्वयक बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रत्येक बिंदु पर जवाबदेही तय की जाएगी। अधिकारी कमियां को अनदेखा करने की बजाय सुधार के लिए सुधारात्मक कदम उठाएं। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जाम की स्थिति, स्कूल वाहनों की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि ई-रिक्शा के चलते जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके समाधान के लिए फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए प्रति ई-रिक्शा 200 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा खड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में गुलाबी ऑटो सेवा को बढ़ावा देने के लिए 26 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनके लिए विशेष शिविर लगाकर लाइसेंस बनाए जाएंगे। इससे महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।
परिधीय मार्ग और ऊंचे बस अड्डे पर मंथन : शहर को जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए परिधीय मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि शहर में एलिवेटेड बस स्टाॅप बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को शहर में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।