फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dushyant called uncle Abhay Singh Chautala a non-serious leader without naming him.

Panipat News: दुष्यंत ने नाम लिए बगैर चाचा अभय सिंह चौटाला को बताया नॉन सीरियस नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dushyant called uncle Abhay Singh Chautala a non-serious leader without naming him.
पानीपत। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान हिसार एयरपोर्ट की जमीन के सवाल पर अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को नॉन सीरियस नेता बता दिया। हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा अभय की तरफ था। उन्होंने कहा कि वे नॉन सीरियस लोगों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देते। उनकी इस बात पर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर वाक युद्ध छिड़ गया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को जजपा के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह कादियान के सेक्टर-11 स्थित आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कादियान सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी में आने का निमंत्रण दिया। दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता के लिए विजन के साथ काम कर रहे हैं। हिसार एयरपोर्ट भी इसी का हिस्सा है। कुछ लोग बिना विषय की बात को कहीं पर भी छेड़ देते हैं। ऐसा ही इस बार विधानसभा में हुआ। स्पीकर से भी बहस की गई। ऐसे में प्रिविलेज मोशन लाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए सौभाग्य और खुशी की बात है कि जी-20 सम्मेलन की पहली बैठक हरियाणा में होगी। वे इसकी तैयारी में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब दुनियाभर के जी-20 देशों के प्रतिनिधि हरियाणा पहुंचेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कार्यकर्ताओं ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा काम किया है। इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह हमेशा तथ्यों के साथ बात करते हैं। बिना तथ्यों के उन्होंने कभी भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के आम चुनावों को लेकर उनकी तैयामी पूरी है। वे भाजपा के साथ चुनाव लड़ने के सवाल को टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति चुनाव के लिए हर समय तैयार रहता है। वह पूरी तरह से विधानसभा और लोकसभा के चुनाव को लेकर तैयार हैं। उनके कार्यकर्ताओं ने चार साल धरातल पर मेहनत की है, उसका नतीजा 2024 में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed