फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug addicted nephew steals in uncle's house

नशे के आदी भतीजे ने चाचा के घर में की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drug addicted nephew steals in uncle's house
पानीपत। गांव बराना में नशे के आदी भतीजे से अपने चाचा के घर से मोबाइल व 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी भतीजे ने वारदात को 27 मार्च को अंजाम दिया था। उस रात भतीजा अपने चाचा के घर ही सोया था। चाचा ने आरोपी भतीजे की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बराना निवासी लोकेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा साहिल त्यागी निवासी नशे का आदी है। वह 27 मार्च की रात को उसके घर सोया था। अगली सुबह साढ़े 8 बजे वो अपने घरेलू कामों में व्यस्त हो गया। इसका फायदा उठाकर साहिल घर से एक मोबाइल फोन व 35 हजार की नकदी चुराकर ले गया। उसने यह घरेलू मामला समझ परिवार के सदस्यों के बीच में ही निपटाना चाहा। मगर इस निपटारे में भाई व उसके परिवार ने भी कोई सहयोग नहीं किया। इसलिए उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed