{"_id":"611bfb348ebc3e43175c9c07","slug":"driver-drowned-in-canal-six-including-car-owner-accused-of-pushing-panipat-news-knl802138136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबा चालक, कार मालिक समेत छह पर धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबा चालक, कार मालिक समेत छह पर धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
लापता सुरेंद्र
- फोटो : Panipat
सोनीपत के गांव शेखपुरा निवासी इक्को चालक पानीपत जाटल रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में डूब गया। परिजनों ने कार मालिक समेत छह लोगों पर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ड्राइवर की तलाश में नहर में सर्च अभियान चला दिया है।
सोनीपत के गांव शेखपुरा निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि वह तीन बहन भाई हैं। उसका छोटा भाई सुरेंद्र उर्फ सोनू (40) चरखीदादरी निवासी प्रवीन की इक्को गाड़ी चलाता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे प्रवीन ने फोन कर उसे बुलाया था। जिसके बाद शाम पांच बजे प्रवीन ने उसकी मां विद्या के फोन पर कॉल कर सुरेंद्र के दिल्ली पैरलल नहर, जाटल रोड, पानीपत में डूबने की सूचना दी। वह 40 मिनट में पानीपत पहुंचे तो उन्हें कोई नहीं मिला। तलाश करने पर नहर किनारे सुरेंद्र के कपड़े, ईक्को गाड़ी का मेट, नमकीन, शराब की तीन बोतल मिली। आरोप है कि प्रवीन ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर सुरेंद्र को नहर में धक्का दिया है।
सुभाष ने बताया कि उन्होंने इक्को कार मालिक प्रवीन से बातचीत की तो उसने बताया कि वह एक बजे तक गन्नौर में थे। उनके साथ दो युवक और थे। उन्होंने नीलकंठ ढाबे पर बैठकर शराब पी। जिसके बाद वह शाम के समय जाटल रोड पर एक झगड़े में समझौते के लिए गए। सुभाष का आरोप है कि उन्होंने खुद कम और सुरेंद्र को ज्यादा शराब पिलाई और उसके बाद जबरदस्ती उसके कपड़े निकलवाए। खुद भी नहाने की बात कही। सुरेंद्र ने जैसे ही कपड़े निकाले तो उन्होंने मिलकर धक्का दे दिया।
विज्ञापन
सूचना देते ही फरार हो गया मालिक
गाड़ी मालिक ने पहले परिवार और उसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर हादसे की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक वह फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से प्रवीन का फोन भी बरामद किया है। सुभाष का कहना है कि वह प्रवीन की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
पिता आर्मी से रिटायर्ड, भाई हरियाणा पुलिस में हैड कांस्टेबल
सुरेंद्र के पिता रण सिंह आर्मी में तैनात थे, वे फिलहाल रिटायर्ड हो चुके थे। उनकी कोरोना काल में मौत हो गई थी। वहीं सुरेंद्र के बड़े भाई सुभाष हरियाणा पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वह फिलहाल रोहतक कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुरेंद्र शादीशुदा है। उसके दो बेटे 12 वर्षीय कार्तिक और आठ वर्षीय प्रतीक है।
परिजनों ने नहर में नहाते समय पैर फिसलने की शिकायत दी है, जिस पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। सुरेंद्र के मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी