फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drinking water crisis in Ward 11, drinking water is not going to 300 houses

Panipat News: वार्ड 11 में बना पेयजल संकट, 300 घरों में नहीं जा रहा पीने का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Ward 11, drinking water is not going to 300 houses
पानीपत। वार्ड नंबर 11 के लाडला कुआ एरिया और हाली कॉलोनी में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। लाडला कुआ क्षेत्र में करीब 300 घरों में पीने का पानी तक सप्लाई नहीं हो रहा। ये एरिया आम एरिया से करीब 15 फीट ऊंचाई पर है। इसलिए यहां निगम की पेयजल सप्लाई का पानी पहुंच ही नहीं पाता। यहां की गलियां भी तंग हैं। जिससे यहां पर नए बड़े ट्यूबवेल तक नहीं लगाए जा सकते। ट्यूबवेल लगाने की मशीन तक पहुंचना इन गलियों में मुश्किल है। इस समस्या को देखते हुए पार्षद कोमल सैनी ने निगम आयुक्त से चार छोटे ट्यूबवेल लगवाने की मांग की है। आयुक्त ने पार्षद केे मांग पत्र को निगम एक्सईएन को सौंपते हुए इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर वार्ड की हाली कॉलोनी में अमृत योजना के तहत निगम ने पेयजल लाइन तो बिछा दी लेकिन यहां कोई ट्यूबवेल ही नहीं लगाया गया। ये पाइपलाइन खाली है। वहीं, हाली कॉलोनी के भी सैकड़ों घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। पार्षद कोमल सैनी और उनके पति दिनेश सैनी ने बताया कि वार्ड के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यहां हर संभव प्रयास किए हैं लेकिन पानी को ऊंचाई पर लिफ्ट करवाने में लोगों को परेशानी आ रही है। निगम की पेजयल लाइन वहां तक पानी पहुंचाने में नाकामयाब हैं। जिससे यहां के लोगों को पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजाना लोग उनके दर आकर पीने के पानी की शिकायत करते हैं। कई बार वे उनका अस्थायी समाधान तो करवा चुके हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर निगम आयुक्त को चार छोटे ट्यूबवेल लगवाने के लिए मांग पत्र दिया है। ताकि इन तंग गलियों में छोटी मशीन आकर छोटे ट्यूबवेल लगा सके और यहां के 300 से 400 घरों को पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने हाली कॉलोनी में ट्यूबवेल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
समस्या का समाधान करने के दिए गए निर्देश

निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित एक्सईएन को समस्या का समाधान करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed