फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Surendra Rawal auditioned for Create in India Challenge 2025

Panipat News: डॉ. सुरेन्द्र रावल ने क्रिएट इन इंडिया चैलेंज 2025 में दिया ऑडिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dr. Surendra Rawal auditioned for Create in India Challenge 2025
बापौली (पानीपत)। नन्हेड़ा गांव के प्रसिद्ध संगीतकार सितार वादक डॉ. सुरेंद्र रावल ने मुंबई में आयोजित भारत सरकार के कार्यक्रम क्रिएट इन इंडिया चैलेंज 2025 में ऑडिशन दिया है। डॉ. सुरेंद्र रावल ने बताया कि मुंबई में आयोजित रियलिटी शो सिंफनी ऑफ इंडिया, भारत की गूंज के मेगा ऑडिशन में देश भर से लाखों लोगों में से 125 कलाकारों का चयन हुआ है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत डॉ. सुरेंद्र रावल के पिता करेशन सिंह रावल एक किसान हैं। वर्तमान में इनकी संगीत की शिक्षा संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी विश्वविख्यात सितार वादक पंडित डॉ. हरविंदर शर्मा के निर्देशन में चल रही है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से 2024 में डॉ. आरती श्योकंद के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि हासिल की।
विज्ञापन


डॉ. सुरेंद्र रावल ने बताया कि उसने 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में और 2020 में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित द पूर्वा इंटरनेशनल कल्चरल फेस्टिवल में 40 देशों के कलाकारों के साथ सितार वाद्य पर भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व किया। 2023 में थाईलैंड के बैंकॉक में इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेसन भारत सरकार के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुतियां दी। डॉ. सुरेंद्र रावल को 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णपदक प्रदान किया गया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed