फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Double whammy on the people of the city, in lieu of picking up garbage, the city residents are being recovered twice

शहर के लोगों पर दोहरी मार: कूड़ा उठाने के एवज में शहरवासियों से दो बार की जा रही वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Double whammy on the people of the city, in lieu of picking up garbage, the city residents are being recovered twice
घर से कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन में शहर के लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। शहरवासी पहले ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए जेबीएम कंपनी को चार साल से भुगतान कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार ने निगम के एनडीसी पोर्टल पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के यूजर चार्ज के नोटिफिकेशन को अपडेट कर दिया है। जिससे एक साथ पिछले दस साल का यूजर चार्ज संपत्तियों के साथ जोड़ दिया गया है। जिसके भुगतान के बाद ही लोगों को एनडीसी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2011 में नोटिफिकेशन निकाला गया था। जो अब पोर्टल पर अपडेट हुआ है। अगर किसी के क्षेत्र या चार्ज में कोई परेशानी है तो आपत्ति दर्ज कराकर सही कराया जा सकता है। करीब 10 दिन पहले एनडीसी पोर्टल अपडेट होने पर शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों एवं निगम ने संपत्तियों पर नोटिफिकेशन को लागू किया गया। इसमें संपत्तियों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का चार्ज जोड़ा गया। 100 गज के आवासीय संपत्ति पर 3300 और 250 गज संपत्ति पर यह चार्ज 12500 रुपये तक हो सकता है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने यूजर चार्ज को नाजायज करार दिया
जनप्रतिनिधियों ने इस चार्ज को नाजायज करार दिया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि एक काम के लिए दो चार्ज नहीं लिए जा सकते। इस बारे में वे सरकार से बातचीत करेंगे। इसे लेकर सीएम से पत्राचार भी किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सीएम से सीधे तौर पर मुलाकात कर इस चार्ज को हटवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से लेकर 5 हजार तक है चार्ज
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 5 से लेकर 5000 रुपये तक चार्ज निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बड़े संस्थानों में वर्ग फीट के हिसाब से भी चार्ज निर्धारित हैं। जो श्रेणी और क्षेत्र के हिसाब से लगाया जाता हैं। इनमें सभी प्रकार की धर्मशाला, धार्मिक स्थल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सॉलिड वेस्ट चार्ज से मुक्त रखा गया है।
ऐसे समझें...
लोगों पर पड़ रही दोहरी मार में एक पेंच भी है। ठेका कंपनी तो हर महीने के कूड़ा कलेक्शन की पर्ची काटकर भुगतान ले रही है, लेकिन एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) पोर्टल पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का यूजर चार्ज आप प्रति माह या प्रति वर्ष नहीं भर सकते हैं। इस चार्ज का आप तभी भुगतान कर सकेंगे, जब एनडीसी लेंगे। एनडीसी की जरूरत रजिस्ट्री कराने में पड़ती है और जब आप अपनी प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने जाएंगे तो कई सालों का यूजर चार्ज आपको एक साथ भरना पड़ेेगा। यह साल दर साल आपकी प्रापर्टी के बकाए में जुड़ता रहेगा। इस तरह से एक घर, प्लॉट, मकान, दुकान या किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी के लिए आपको कूड़ा कलेक्शन का चार्ज दो बार देना होगा।
अचानक बढ़ाया चार्ज, लोगों को मजबूरी में भरना पड़ा
एडवोकेट एंड डीड राइटर विकास कुमार ने बताया कि इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा है। जो लोग दूर दराज से अपनी रजिस्ट्री करवाने आ रहे थे, उनके सामने अचानक से इस चार्ज की समस्या खड़ी हो गई है। जिसमें रजिस्ट्री के लिए पेमेंट या चेक भी देकर टोकन तक लिए थे, वे भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
शहर के केवल 30 प्रतिशत हिस्से से ले रहे हैं चार्ज : जेबीएम
सरकार की ओर से पोर्टल पर यूजर चार्ज अपडेट करने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। जेबीएम डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले यूजर चार्ज के तौर पर शहर में पर्ची काट सकती है। इसके लिए निगम से अनुमति मिली है। अभी तक शहर में केवल 30 प्रतिशत आबादी की ही पर्ची काटी जा रही है।

अतेंद्र सिंह, मैनेजर, जेबीएम एन्वायरो कंपनी।
दो बार भुगतान वसूला जा रहा है तो गलत है। इसे लेकर सीएम से बात की जाएगी। उनसे विचार विमर्श करके एक चार्ज को हटवाया जाएगा। शहरवासियों को दोगुना भुगतान नहीं करने दिया जाएगा।
-दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed