फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doing reconnaissance during the day, committing crimes at night

Panipat News: दिन मे करते रेकी, रात को देते वारदात को अंजाम

Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Doing reconnaissance during the day, committing crimes at night
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए थ्री ने घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन गुर्गाें को उग्राखेड़ी सेक्टर-24 रोड से गिरफ्तार किया। इनसे चोरी, छीना झपटी की 30 वारदातों का खुलासा हुआ है। यह आरोपी दिन में घरों की रेकी कर रात को वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी रविवार को सेक्टर 24 से उग्राखेड़ी गांव की ओर मोटरसाइकिल पर एलईडी बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस गिरोह के सरगना व अन्य गुर्गों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस इनसे चोरी किया गया सामान भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने सोमवार को जिला सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि सीआईए थ्री ने रविवार रात को विनय उर्फ गांधी निवासी टांडा, जालंधर, हाल निवासी ज्योति कॉलोनी, अभिषेक निवासी चटईया गांव, भागपुर, बिहार हाल निवासी कच्चा कैंप व मोहम्मद शहनशाह निवासी सारसा, बिहार हाल निवासी कृष्णा गार्डन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर एलईडी बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।इसी सूचना पर सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन्हें पकड़ा। इन्होंने 2021 से अब तक शहर में चोरी व छीना झपटी की 30 वारदात में कबूलनामा किया। अधिकतर वारदात मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत की है। यह आरोपी दिन में सोने मकान की रेकी करते थे। जिन मकानों पर ताला लगा होता था उन में रात को घुस कर वारदात को अंजाम देते थे। इस गिरोह का सरगना फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों में किया कबूलनामा

20 अप्रैल 2024 की रात वीवर्स कॉलोनी में घर से सोने के आभूषण व 10 हजार रुपये चोरी।

24 जनवरी 2024 को नूरवाला अड्डे मोटरसाइकिल चोरी।

12 जनवरी 2024 को सावन पार्क के पास से ई रिक्शा चोरी ।

चार जनवरी 2024 में बिंझौल में रेलवे ब्रिज के पास पड़े कंस्ट्रक्शन कंपनी की 26 लोहे की प्लेट चोरी की।

10 जनवरी 2024 को माडल टाउन क्षेत्र में एक साइकिल चोरी की।

दो मार्च 2024 की रात मुखीजा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार, एसी की पाइप व 50 एलईडी ब्लब चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed