फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divyang will get four percent reservation, six out of 18 demands fulfilled

दिव्यांगों को मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण, 18 में से छह मांगें पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Divyang will get four percent reservation, six out of 18 demands fulfilled
राजकुमार मक्कड़, राज्य आयुक्त दिव्यांगजनों, लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान - फोटो : Panipat
पानीपत। दिव्यांग जनों को चार प्रतिशत का आरक्षण का लाभ एक जनवरी 1996 से ही दिया जाएगा, जिसकी नोटिफिकेशन 25 मार्च 2022 को दी गई है। ये बातें दिव्यांग जनों के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में दिव्यांग जनों को नौकरियों में वंचित रखा गया। यही नहीं, जिन लोगों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाएं हैं, उनकी जांच होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे दिव्यांग जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों से प्राप्त ज्ञापन पत्र के आधार पर 18 मांगों में से छह पूरी हो चुकी हैं। अन्य चार मांगें प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

यहां मिलेंगे दिव्यांगों को रोजगार के लाभ
उन्होंने कहा कि 92 विभाग 14 मेडिकल कॉलेज, 12 यूनिवर्सिटी, 12 कॉरपोरेशन और 60 ऐसी वित्त पोषित अर्ध सरकारी संस्थान हैं, जिनमें दिव्यांगों को चार वर्गों में नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक जनगणना का कार्य करवा लिया जाएगा। ए और बी क्लास के पदों की भर्तियां एचपीएससी तथा सी और डी क्लास की एचएसएससी की ओर से की जाएंगी। हरियाणा सरकार ने आयुष विभाग की नौकरियों में 10 वर्ष की छूट दी है। हरियाणा सरकार दिव्यांगों को प्रथम चरण में पांच हजार तथा कुल मिलाकर 50 हजार वीटा बूथ देने का प्रावधान कर रही है ताकि उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.89 लाख दिव्यांगों को मिल रही 2500 रुपये की पेंशन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक एक लाख 89 हजार 672 दिव्यांगों को 2500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। जिले में यह संख्या 8900 है। खेल के मैदान में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग से कॉर्नर बनाने और कोच की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जो दिव्यांग बच्चे स्कूल में नहीं आ सकते, उनका नाम भी स्कूल में लिखवाया जाना आवश्यक है। उन्हें 1950 रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान भी है।

पानीपत में ऐसे 578 विद्यार्थी हैं। दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए अब हर वर्ष जिला स्तर पर कैंप आयोजित होंगे। इसके लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है। पहले ये कैंप तीन वर्ष में आयोजित होते थे। प्रदेश सरकार और एलमिको कंपनी की ओर से यह पहल की गई है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा व इन्वेस्टिगेटर अनिता भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed