{"_id":"624ca1f915bd2560f04e8b39","slug":"dispensary-is-not-being-built-the-land-is-occupied-by-the-public-health-officer-panipat-news-knl104031453","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन पा रही डिस्पेंसरी, जमीन पर जनस्वास्थ्य अधिकारी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन पा रही डिस्पेंसरी, जमीन पर जनस्वास्थ्य अधिकारी का कब्जा
विज्ञापन
पानीपत। निगम की संपत्ति के सामने खड़े हो रोष जताते वार्ड पार्षद व अन्य लोग।
- फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर-18 के आठ मरला क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास सावन भादो पार्क से लगती निगम की करीब दौ सौ गज की जमीन है। यहां पर एक डिस्पेंसरी का निर्माण स्वीकृत है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। इसकी वजह से इस जमीन पर कब्जा होना। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी ही सरकारी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी किसी बाहरी व्यक्ति के नाम बना दी जबकि यहां पर कब्जा जनस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का है।
वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों यहां एक डिस्पेंसरी बनवाना चाहते हैं, उनके पास इसकी अनुमति भी है लेकिन इस जमीन पर बने भवन में पब्लिक हेल्थ विभाग के एक अधिकारी रहते हैं। जो इसे खाली करने के लिए तैयार नहीं है। इसकी शिकायत वार्ड के लोग और स्वयं पार्षद तक कई बार निगम अधिकारियों और नेताओं को दे चुके हैँ। इसके बाद विधायक से लेकर आयुक्त तक मौके का मुआयना कर चुुके हैं लेकिन अपनी ही जमीन पर अवैध रूप से होते इस कब्जे पर खामोश हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। उन्होंने निगम के इस कारनामें को मिलीभगत का नाम देते हुए कहा कि निगम सरकारी जमीन को किसी और को बेचने की तैयारी कर रहा है।
इसके विरोध में शनिवार को पार्षद बलराम मकौल के साथ वार्ड नंबर 18 निवासी सावन भादो पार्क के प्रधान सुरेश आहुजा, शांति पार्क के प्रधान विक्की दलाल, मनोज बिसवाल, टीनू बठला, रमेश मेहता, अहसान, राजेश और रोहन एकजुट हुए। उन्होंने बताया कि वे इसकी तीन बार सीएम विंडो पर शिकायत दे चुके हैं। इसके अलावा निगम आयुक्त से लेकर मेयर तक को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। जब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पानीपत आए थे तो उनको भी पत्र दिया गया था। निगम आयुक्त और विधायक के संज्ञान में भी मामला है लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई करने और इस जमीन को खाली करवाने के लिए तैैयार नहीं है।
विज्ञापन
खाली नहीं कराई तो देंगे धरना
इसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि अगर निगम प्रशासन से इस जमीन को खाली नहीं करवाया तो उन्हें मजबूरन निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने निगम आयुक्त से इस जमीन की प्रॉपर्टी आईडी की जांच करवाने की भी मांग की है, ताकि ये सामने आ सके कि इसे किसने बनाया है।
इस मामले की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।