फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dharmanagari will be decorated in the colors of devotion and culture

Panipat News: भक्तिभाव और संस्कृति के रंग में सजेगी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari will be decorated in the colors of devotion and culture
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में तीन दिन बाद जब अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा, तब पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आएगा। गीता के उपदेशों और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा पर श्रद्धा, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं तथा रंग रोगन किया जा रहा है। दीवारों पर गीता के श्लोक और महाभारत प्रसंगों की पेंटिंग लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मेला ग्राउंड में झूले लगाए जा चुके हैं। सरल और शिल्प मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिल्पकारों को दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार और स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉक तैयार कर रहे हैं। धर्मनगरी गीता के ज्ञान और सांस्कृतिक वैभव से आलोकित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed