{"_id":"68b206067b16440aae09cc56","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-gajanan-praised-his-glory-in-the-story-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142818-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गजानन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, कथा में महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गजानन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, कथा में महिमा का गुणगान
Sat, 30 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
अवध धाम मंदिर में भजन गाती महिलाएं। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गणेश उत्सव के तीसरे दिन शहर समेत जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडाल व मंदिरों में उत्सव के दौरान गजानन के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं गणेश उत्सव पर कथा में गणेश जी की महिमा का बखान किया गया। कुटानी रोड पर स्थित श्री अवध धाम मंदिर में गणपति महोत्सव के तीसरे दिन परमाध्यक्ष दाऊजी महाराज ने कथा सुनाई और महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
दाऊजी महाराज ने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना व अनुसरण करना है गणपति महाराज से सीखना चाहिए। भगवान गणपति ने अपने पिता शिव व माता पार्वती की परिक्रमा करके ब्रह्मांड को दिखाया था कि माता-पिता से बड़ा इस धरातल पर कोई नहीं हो सकता। इस अवसर पर कर्ण कंसल समाज सेवी मुनीश जैन, भाजपा जिला सचिव भावना जैन, वार्ड-11 से पार्षद अंजना प्रीतम गुर्जर, अमित मक्कड़ उपस्थित रहे।
बॉक्स
स्वदेशी अपनाने का दिया जा रहा संदेश
भाटिया कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर में गणेश उत्सव का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। भगवान गणेश के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंडित विवेक शास्त्री ने गणपति महाराज की गाथा सुनाई। इसके साथ ही भगवान गणेश के माध्यम से स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधान बलदेव गांधी ने बताया कि मंदिर में सुबह छह से सात बजे तक मंदिर में पूजन कार्यक्रम किया गया। शाम काे मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन का किया गया और संध्या आरती की गई। इसी मूर्ति की प्रतिदिन मंदिर में अभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर समिति के काेषाध्यक्ष सतीश फुटेला, जाेगिंद्र, सुभाष, दीपक अराेड़ा उपस्थित रहे।
देव मंदिर में बच्चों ने की गायन की प्रस्तुति
एल्डिको के देव मंदिर में गणेश उत्सव के तीसरे दिन सुबह शाम गणेश की पूजा व गायन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के 30 ग्रुप ने नृत्य और गायन प्रस्तुति दी। सुबह-शाम गणेश जी की पूजा की गई। मंदिर के प्रधान अनिल गोयल ने बताया कि पिछले नौ साल से मंदिर में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को गणेश उत्सव के तीसरे दिन सुबह शाम को गणेश पूजा व गायन प्रस्तुति दी गई। मंदिर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। शाम को मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने 30 ग्रुप ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति व गायन की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। वहीं शाम को संध्या आरती की गई। शाम को भजन व संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।