फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees danced to the beats of drums and DJ music as they immersed the idols of Goddess Durga.

Panipat News: ढोल और डीजे की धुनों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the beats of drums and DJ music as they immersed the idols of Goddess Durga.
नांगल खेड़ी गांव में दुर्गा पूजा कर सामूहिक रूप से विदाई देते आयोजक। स्रोत : स्वयं
नांगलखेड़ी में धूमधाम से संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव, नम आंखों से दी मां को विदाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नांगलखेड़ी गांव में बंगाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय दुर्गा महोत्सव बुधवार को पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। 15 अक्तूबर से शुरू हुए महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों और पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।विसर्जन यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। डीजे और ढोल की थाप पर थिरकते, गाते और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भव्य झांकियों के साथ दिल्ली पैरेलल नहर के तट पर पहुंचे। यहां मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा को विदाई दी गई।

नांगलखेड़ी में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा स्थल पर की गई आकर्षक सजावट और विशेष रोशनी ने हर किसी का मन मोह लिया। इस मौके पर लिटन सरकार, रिंकू सरकार, पिजूश सरकार, कृष्णो सरकार, कमल, तापस देवनाथ, विश्वजीत विश्वास और विपुल मंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन

9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed