{"_id":"67ae5a5c469f2cadcb01eb2d","slug":"deshbandhu-college-team-won-bronze-medal-at-university-level-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132151-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देशबंधु कॉलेज की टीम ने विश्वविद्यालय स्तर पर जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देशबंधु कॉलेज की टीम ने विश्वविद्यालय स्तर पर जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षक व अन्य। स्रोत : कॉलेज
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय की शतरंज (पुरुष) टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय प्राचार्य दलजीत सिंह और उप प्राचार्या डॉ. रितु नेहरा ने पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। महाविद्यालय टीम लगातार चार वर्ष से शतरंज स्पर्धा में पदक प्राप्त कर रही है। महाविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक एवं शतरंज प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बताया महाविद्यालय के शतरंज खिलाडियों वंश, मनीष और अमन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
अब ये खिलाड़ी ओम विश्वविद्यालय हिसार में 20 से 23 फरवरी को आयोजित अंतर विश्वविद्यालय टीम प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य दलजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। वे खेल के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को चमका सकते हैं।