फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy CM

Panipat News: उद्यमियों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगें, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 03:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM
पानीपत। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देर शाम होटल डेज में उद्यमियों के साथ बैठक की। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर ने कॉमन बॉयलर और एसटीपी के पानी समेत अन्य मांगों को उनके सामने रखा। उपमुख्यमंत्री ने उनके प्रस्तावों पर जल्द ही फैसला लेने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत से डबवाली तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की मंजूरी मिल गई है। यह चार चरणों में बनाया जाएगा। बहादुरगढ़ में एलिवेटेड रेल प्रोजेक्ट और हिसार में एलिवेटेड हाईवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों को 12,540 करोड़ जारी, दो-तीन दिन में 500 करोड़ की होगी पेमेंट

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश में गेहूं खरीद की प्रणाली बेहतर रही। आज खरीद कार्य खत्म होने के तीसरे दिन मंडी से सारे गेहूं का उठान कर लिया गया है। इस सीजन में प्रदेश में 62.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद चारों एजेंसियों ने की है। 99.9 प्रतिशत उठान कर दिया है। इसमें से 98 प्रतिशत यानी 12,540 करोड़ की पेमेंट किसानों के खाते में जा चुकी है। पांच सौ करोड़ की पेमेंट दो से तीन दिन में आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed