फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Denial of friendship, ax blows

दोस्ती से इंकार, कुल्हाड़ी से वार

Fri, 15 Nov 2013 11:32 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 15 Nov 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
Denial of friendship, ax blows
समालखा के जीटी रोड मनाना मोड़ स्थित कॉलेज से कुछ दूरी पर बीएड की छात्रा पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले का कारण छात्रा का दोस्ती का प्रपोजल ठुकराना था।
विज्ञापन


छात्रा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया है। एक हमलावर की पहचान समालखा के एक कॉलेज में बीटेक छात्र के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान लेकर मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त विवरण के अनुसार छात्रा पर हमला शुक्रवार सुबह बीएड कॉलेज से कुछ दूर जीटी रोड पर हुआ। पानीपत के किशनपुरा निवासी छात्रा समालखा के बीएड कॉलेज की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह अपनी सहेली छात्रा के साथ सामान्य दिनों की तरह कॉलेज जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे दोनों जीटी रोड पर ऑटो से उतरकर कालेज जाने के लिए दूसरी ओर चल पड़े। इसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए और उनमें से एक युवक ने कुल्हाड़ी से छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा के सिर और हाथ पर कुल्हाड़ी लगी और वह जान बचाने को दौड़ पड़ी।

आरोपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी सहेली ने राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को सीएचसी में दाखिल कराया और यहां पर प्राथमिक उपचार हुआ। डॉक्टरों ने छात्रा को रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में छात्रा को दाखिल कराया। जहां पर उसकी हालत में कुछ सुधार है।

हमले की सूचना मिलने पर डीएसपी बली सिंह, एसएचओ बलजीत सिंह और चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओं के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

एक हमलावर की पहचान
छात्रा पर हमला करने के एक आरोपी को पहचान लिया है। उसकी पहचान विकास नगर, पानीपत निवासी सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित ने छात्रा के साथ नजदीकी बढ़ाने का प्रयास किया। गत दिनों भी उसने छात्रा को प्रपोज किया था। लेकिन छात्रा ने उसको साफ मना कर दिया। समालखा थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

लंबे समय से कर रहा था पीछा
आरोपी युवक छात्रा का लंबे समय से पीछा कर रहा था और उसने कई बार छात्रा से बात करने का भी प्रयास किया। वह पट्टी कल्याणा स्थित कॉलेज में बीटेक का छात्र है और पानीपत से हर रोज कॉलेज में आता-जाता है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उक्त लड़के ने वीरवार को उसको दोस्ती के लिए प्रपोज किया।


वर्जन
बीएड कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सिर और हाथ में कुल्हाड़ी से वार हुए हैं। उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। हमलावर ने लड़की के साथ फ्रेंडशिप को प्रस्ताव दिया था। लड़के ने मना करने से क्षुब्ध होकर लड़की पर हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, चौकी समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed