फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dengue outbreak increased, 12 more new cases found

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, 12 और नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased, 12 more new cases found
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा डेंगू तेजी से फैला है। सोमवार को डेंगू के नए 12 केस मिले हैं। अब डेंगू के रोगियों की संख्या 156 हो चुकी है। सोमवार को जसबीर कॉलोनी से 32 वर्षीय युवक, फरीदपुर से 43 वर्षीय व्यक्ति, रेस्ट हाउस से चार साल का बच्चा, वैसर गांव से 75 साल की वृद्धा, मतलौडा से 22 वर्षीय युवक, तहसील कैंप से 33 वर्षीय महिला और खादी कॉलोनी से 33 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। । हेल्थ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को 54 और 109.50 लीटर दो अलग-अलग प्रकार की फॉगिंग दवा मिली है। एंटी लार्वा एक्टिविटि पानी में पनपा मच्छर का लार्वा को नष्ट करना भी कराई जा रही है। क्षेत्र में मिल रहे बुखार के मरीजों के खून की स्लाइड बनाई जा रही हैं। फॉगिंग की दवा मिल चुकी है। जिले में अब तक 2400 लोगों के डेंगू संदिग्ध के मामले में सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें कुल 156 लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। शहर में अब तक 90 लोग और गांव में 54 लोगों को डेंगू हो चुका है।
विज्ञापन

साल : केस
2017 : 469
2018 : 133
2019 : 04
2020 : 272
2021 : 287
2022 : 156
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed