{"_id":"68b2097b9bf06bf45903b5a5","slug":"dengue-and-malaria-are-spreading-slowly-number-of-patients-reaches-14-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142784-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू और मलेरिया धीरे-धीरे फैला रहा पांव, मरीजों की संख्या 14 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू और मलेरिया धीरे-धीरे फैला रहा पांव, मरीजों की संख्या 14 पहुंची
Sat, 30 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में जमीन पर बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में डेंगू और मलेरिया धीरे-धीरे पांव फैला रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले दो दिन से डेंगू का एक और मलेरिया के दो केस आए हैं। शुक्रवार को डेंगू का एक केस आया है। जिससे इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के स्थानीय तीन मामले हैं। वीरवार को उझा से एक 14 वर्षीय लड़की और शुक्रवार को नांगल खेड़ी गांव से 50 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला। जिनका जांच व इलाज के बाद रिपोर्ट सामान्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी हुई।
डेंगू के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। पिछले सप्ताह 16 वर्षीय किशोर से लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग डेंगू से ग्रस्त मिल थे। वहीं वीरवार को उझा से एक 14 वर्षीय लड़की और शुक्रवार को नांगल खेड़ी गांव से 50 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला। जिनका जांच व इलाज के बाद रिपोर्ट सामान्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी हुई। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व पंचायत विभाग द्वारा फॉगिंग के दावे केवल दावों तक सीमित रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रम का भी असर लोगों भी नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके परिणामस्वरूप डेंगू के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। मलेरिया के स्थानीय तीन और चिकनगुनिया का एक मामले सामने आया है।
विज्ञापन
वर्जन :
तीनों विभागों द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक भी किया जा रहा है। डेंगू ग्रस्त 50 वर्षीय व्यक्ति को इलाज व रिपोर्ट सामान्य आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन
डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी।