{"_id":"652cdf7e992859328e0c7466","slug":"demanded-extortion-of-rs-10-lakh-from-shopkeeper-by-claiming-to-be-a-member-of-baba-group-panipat-news-c-244-1-sknl1015-7715-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाबा ग्रुप का सदस्य बता दुकानदार से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाबा ग्रुप का सदस्य बता दुकानदार से मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
पानीपत। सिंहपुरा सिठाना गांव के एक दुकानदार से एक व्यक्ति ने खुद को बाबा ग्रुप का सदस्य बताकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने रुपये देने के लिए दो दिन का समय दिया है और कहा कि रुपये तैयार कर लो, दोबारा फोन कर लोकेशन बता देंगे, जहां रुपये पहुंचाने हैं। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सिंहपुरा सिठाना गांव के विपिन कुमार की गांव के अड्डे पर सब्जी व राशन की दुकान है। उसके पास बुधवार सुबह 10:08 बजे पर एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसने कहा कि 10 लाख रुपये दो, नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपी ने कहा कि दो दिन में 10 लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हें बच्चों सहित मार दूंगा। विपिन ने बताया कि फोन करने वाले को उसकी पूरी जानकारी है। आरोपी ने कहा कि तुम्हारा भाई शहर में नौकरी करता है। तुम्हारे गांव में दो प्लाॅट हैं और तुम पीर बाबा पर जाते हो। हमें सब पता है। हम बाबा ग्रुप के आदमी हैं। तुम्हारा परिवार कहां रहता है, बच्चे कौन से स्कूल में पढ़ते हैं, तू किस समय दुकान पर जाता है, किस समय घर आता है, सारी जानकारी हमारे पास है।
आरोपी ने कहा कि तुमने अगर पुलिस को फोन किया तो भी जान से मार देंगे। हमें कोई नहीं पकड़ सकता। आरोपी ने कहा कि तुमने अगर पुलिस को यह नंबर शिकायत में दिया तो यह किसी और का निकलेगा। हम सिम चुराते हैं और फिर रंगदारी मांगते हैं। अब अगली बार दूसरे नंबर से फोन आएगा।
विज्ञापन
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने जिस नंबर से फोन किया है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- रामनिवास, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।