फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for BS-6 buses increased, preparations intensified

Panipat News: बीएस-6 बसों की बढ़ी मांग, तैयारी हुई तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for BS-6 buses increased, preparations intensified
पानीपत। दिल्ली एनसीआर में बीएस-4 बसोंं की रोक के बाद रोडवेज में बीएस-6 बसों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में डिपो अधिकारियों ने अब से ही तैयारी तेज कर दी है। डिपो में ऐसी 43 बसें हैं। ऐसे में डिपो अधिकारियों को दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही भेजना पड़ रहा है। सामान्य बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों के अनुसार नवंबर महीने के बाद बीएस-6 बसों के लिए और भी मांग बढ़ जाएगी। रोडवेज डिपो में 124 बसें हैं। इनमें 43 बसें सामान्य और 81 बस बीएस-6 हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पानीपत डिपो के लिए प्रमुख रूट में से एक है। दिल्ली-चंडीगढ़ और दिल्ली से होकर करीब 50 बस जाती हैं। अब दिल्ली में बीएस-4 बसों को बंद करने की तैयारी है। रोडवेज ने अब से पहले ही बीएस-4 बसों को दिल्ली में बंद करना शुरू कर दिया है। ऐसे में बीएस-6 बसों की मांग बढ़ गई है। अधिकारियों ने हरिद्वार व दूसरे लंबे रूटों के साथ दिल्ली रूट पर बीएस-6 बसों का प्रबंध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ डिपो अधिकारियों को नई बसों के आने का इंतजार है। यात्री राकेश, संतोष और राघव ने बताया कि वह रोजाना बस में दिल्ली जाते हैं। अब बीएस-6 बस भेजने के चक्कर में कई बार बस समय पर नहीं मिल पाती। ऐसे में यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed