फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for 50 crore units of electricity will increase in summer

गर्मी में बढ़ेगी 50 करोड़ यूनिट बिजली की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for 50 crore units of electricity will increase in summer
पानीपत। इस वर्ष जिले में बिजली की मांग 50 करोड़ यूनिट बढ़ जाने की उम्मीद है। इसके चलते बिजली निगम ने इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष बिजली की मांग में हुई बढ़ोतरी से यह दोगुनी है। फिलहाल बिजली निगम पुराने ट्रांसफार्मर एवं फीडरों की मरम्मत का काम कर रहा है। इसके साथ ही खस्ताहाल कंडक्टरों को बदलने के साथ नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। ओवरलोडिंग की समस्या न हो, इसके लिए कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

एक साल में बढ़ चुकी है 26 करोड़ यूनिट से ज्यादा की खपत
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में जिले में बिजली की खपत 26.50 करोड़ यूनिट से ज्यादा बढ़ चुकी है। 2021 में बिजली खपत 279 करोड़ 44 लाख 45 हजार यूनिट थी, जो 2022 में 26.50 करोड़ यूनिट बढ़कर 305 करोड़ 91 लाख 74 हजार यूनिट हो चुकी है। बिजली निगम का कहना है कि 2020 के बाद लगातार बिजली खपत बढ़ रही है। पिछले 10 साल में सबसे कम बिजली खपत 2020 में थी, जब कोरोना महामारी के कारण जिले की फैक्टरियां बंद थीं। बिजली निगम की मानें तो इस वर्ष 50 करोड़ यूनिट मांग बढ़ेगी, जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

तैयार हो रहे हैं 18 नए पावर स्टेशन
गर्मियों में बिजली खपत को ध्यान में रखते हुए गांवों में 18 नए पावर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। बिजली निगम का उद्देश्य है कि इस बार गर्मियों में बिजली की सही आपूर्ति हो और कट न लगें ताकि जिलेवासियों को गर्मियों से परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर मेंटेनेंस का काम तेजी से हो रहा
फीडर मेंटेनेंस का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि मई-जून की गर्मियों में फॉल्ट से लंबे बिजली कट न हो। पिछले एक महीने में 200 फीडरों का मेंटेनेंस पूरा हो चुका है।

ये नए पावर स्टेशन हो रहे तैयार
33 केवी सेक्टर 25 पार्ट-1
33 केवी रजापुर
33 केवी महराना
33 केवी बेहरामपुर
33 केेवी छाजपुर
33 केवी रसलापुर
33 केवी कवि
33 केवी सौंदापुर
33 केवी असंध रोड
33 केवी सनौली रोड नंबर 2
33 केवी भडाड
33 केवी करड
33 केवी बुडशाम
33 केवी टिराना
33 केवी भापरा
33 केवी तामसाबाद
33 केवी संजौली
33 केवी निंबरी
गर्मियों को लेकर बिजली निगम की तैयारी चल रही है। उपभोक्ताओं को लंबे कट से छुटकारा दिलाने के लिए 18 पावर स्टेशन बनने का काम जारी है। इसी के साथ शहर के सभी फिडरों के मेनटेनेंस का काम किया जा रहा है। बिजली डिमांड पूरी करने को तैयारी शुरू हो चुकी है।
- सुरेंद्र सिंह ढुल, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed