फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Decimal registries stopped due to technical problem in the portal

Panipat News: पोर्टल में तकनीकी दिक्कत से रुकी दशमलव वाली रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Decimal registries stopped due to technical problem in the portal
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय पोर्टल की संपत्ति कर आईडी में संपत्ति के दशमलव गजों को तहसील का पोर्टल उठा नहीं पा रहा है। जिससे विशेष तौर पर अधिकृत एरिया की खसरों नंबर वाली रजिस्ट्रियां रुकने लगी हैं। इस समस्या का हल करवाने के लिए अब लोग नगर निगम में चक्कर काट रहे हैं। जिसका समाधान निगम के पास भी नहीं है। प्रदेश भर में ये समस्या पिछले चार दिनों से बरकरार है। हालांकि तहसील अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर अगर किसी के मकान या प्लाॅट की रजिस्ट्री 100.50 गज है तो इसकी रजिस्ट्री के आधार पर निगम उसकी प्रॉपर्टी आईडी भी 100.50 गज की ही बना सकता है। अब तहसील में टोकन बुक करवाने के बाद रजिस्ट्री या तो 100 गज की उठेगी या 101 गज की। यानी दशमलव के 0.50 गज नहीं उठेंगे। जिससे रजिस्ट्री रुक जाएगी। इसे ठीक करवाने के लिए अब निगम से लोगों को संपत्ति कर आईडी में दशमलव को हटवाना पड़ेगा लेकिन निगम अधिकारी दस्तावेज के आधार पर 100.50 गज की संपत्ति को 100 गज या 101 भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उसका आधार पुरानी रजिस्ट्री है। जिसमें गज 100.50 हैं।
विज्ञापन

वहीं, ये समस्या खरीद फरोख्त वालों के लिए भी परेशानी बनी हुई है। जो संपत्ति का भुगतान 100.50 गज का कर रहा है तो वह 101 गज के पैसे क्यों देगा और जो 100 गज का भुगतान करेगा तो बाकी का आधा गज कौन रखेगा। ये उलझन खरीद फरोख्त करने वालों में भी हो रही है। इस समस्या का हल अब तक न तो निगम अधिकारियों के पास है और न ही तहसील अधिकारियों के पास। दूसरी खास बात ये है कि ये समस्या केवल निगम के अधिकृत एरिया में खसरे नंबर वाली रजिस्ट्रियाें में ही आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
इस बारे में नायब तहसीलदार अस्तित्व पराशर ने बताया कि ये तकनीकी समस्या है। जो पूरे प्रदेश में ही चल रही है। इसकी जानकारी मुख्यालय स्तर तक है। इसे मुख्यालय स्तर पर ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed