फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of a laborer due to falling from a pad tied in a house under construction

Panipat News: निर्माणाधीन मकान में पैड से गिरकर मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Death of a laborer due to falling from a pad tied in a house under construction
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना किला क्षेत्र में सिटी चौक पर निर्माणाधीन मकान में काम करते समय पैड से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के सारण जिले के रहने वाले रोहित (19) परिवार के साथ चावला कॉलोनी में रह रहे थे। सारण जिले के राजेश ने बताया कि उनके भांजे रोहित परिवार के साथ चावला कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते थे।

फिलहाल वह सिटी चौक पर एक मकान के निर्माण का काम कर रहे थे। बुधवार को रोहित भी उनके साथ था। रोहित मकान की छत पर काम करने के लिए बांधी गई पैड पर चढ़ गया। काम करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। तुरंत रोहित को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद किला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना किला प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में पैड से गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed