{"_id":"6797ee1b2d221985d50b1283","slug":"deadly-attack-on-uncle-and-nephew-due-to-dispute-panipat-news-c-18-1-knl1004-568893-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कहासुनी में चाचा भतीजे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कहासुनी में चाचा भतीजे पर जानलेवा हमला
Tue, 28 Jan 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। महमूदपुर गांव में गली में खड़ी कार को हटाने को लेकर हुए विवाद में चाचा भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराने के बाद इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर
लिया है।
महमूदपुर गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह 22 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे पानीपत से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव में धर्मबीर ने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। उसने आवाज लगाकर धर्मबीर को कार हटाने को कहा तो वह शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज करने लगा।
वह यहां से चला गया। जब कुछ देर बाद उसका बेटा गली से जाने लगा तो धर्मबीर व उसके परिवार ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। उसका भाई अमृत अपने भतीजे को छुड़ाने गया तो इन्होंने उस पर भी तेज धार हथियार व हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन वारदात को धर्मबीर, चंद्रभान, बीट्ठा, ईश्वर ने अंजाम दिया। संवाद