फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deadly attack on two including dairy operator, saved life by hiding in gurudwara

Panipat News: डेयरी संचालक समेत दो पर जानलेवा हमला, गुरुद्वारे में छिपकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two including dairy operator, saved life by hiding in gurudwara
थर्मल। असंध रोड स्थित रैरकलां गांव में शराब ठेके के पास डेयरी संचालक समेत दो लोगों पर एक दर्जन युवकों ने रॉड व सरिये से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने पहले ठेके में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने ठेके में घुसकर भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ितों ने गुरुद्वारे में छिपकर जान बचाई। सदर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनमें से एक मुनक थाने में लांगरी बताया गया है।
विज्ञापन

करनाल जिले के पबाना हसनपुर गांव निवासी भीम ने बताया कि उसकी गांव में दूध की डेयरी है। वह खेतीबाड़ी करता है। 14 अगस्त को वह अपने रिश्तेदार आदित्य को मुनक पुल से लेकर शाम करीब छह बजे असंध रोड स्थित रैरकलां वाले शराब ठेके के पास पहुंचा तो ठेके के पास 10-12 युवकों ने साजिश के तहत उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन 12 युवकों में से एक नरेश निवासी बल्ला को वह जानता है। वह मुनक थाने में लांगरी का काम करता है। आरोपियों ने सरिये व रॉड से उसके सिर, हाथ व कमर पर हमला किया। रिश्तेदार आदित्य पर तेजधार हथियार से हमला किया। वह जान बचाने के लिए ठेके के अंदर घुसा तो आरोपियों ने अंदर घुसकर हमला कर दिया। इसके बाद वह गुरुद्वारे में घुसे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद वह सामान्य अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed