फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead bodies recover

कार समेत नहर में गिरे युवकों के शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
dead bodies recover
जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए दिल्ली में अंबैसी से इंटरव्यू देकर लौट रहे दो दोस्त कार का टायर फटने पर समालखा के पास नहर में जा गिरे थे। तीन दिन से उनके शवों की तलाश की जा रही है, शनिवार को एक शव गांव ढोंडपुर और दूसरा शव कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के गार शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव नारायणा के पास हादसा हुआ। दिल्ली से पानीपत आ रही कार का टायर फट गया और कार असंतुलित हो गई। उसमें बैठे दोनों युवक कार को संभाल नहीं सके और सीधा नहर में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार नहर में गिरने के बाद शीशा तोड़कर दोनों कार के ऊपर खड़े हो गए, लेकिन कार डूबने के साथ ही दोनों भी बह गए। विकास नगर निवासी 12वीं पास जतिन और टीडीआई निवासी आर्मी से रिटायर मुल्तान सिंह के बेटा नीरज बह गए थे। 27 दिसंबर को उनका इंटरव्यू था और उसके बार दोनों कार से पानीपत लौट रहे थे। थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि मृतकों के पिता के बयान पर 174 के तहत करवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed