{"_id":"6206cd9eba64330d425dd3e8","slug":"dc-gave-final-warning-to-those-encroaching-on-gohana-road-panipat-news-knl986951106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रोड पर अतिक्रमण करने वालों को डीसी ने दी अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना रोड पर अतिक्रमण करने वालों को डीसी ने दी अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड का निरक्षण कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहते हुए व उनके समझाते हुए उ
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गोहाना रोड के विस्तारीकरण के चल रहे काम को लेकर शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने निर्माणाधीन गोहाना रोड का दौरा किया। इस दौरान अनाधिकृत रूप से सड़क को घेरने वाले और अतिक्रमण करने वाले लोगों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि गोहाना रोड को चौड़ा किया जा रहा है। जिनने भी सड़क पर अतिक्रमण किया है वे शीघ्र-अतिशीघ्र इस अतिक्रमण को हटा लें ताकि इससे जुड़ा काम आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आगामी एक-दो दिन में जो दुकानदार अतिक्रमण करके बैठे हैं वे अपने सामान को उठा लें, खासकर जिन्होंने पक्का अतिक्रमण किया है वे उसको स्वयं तोड़ लें। यह सड़क 120 फुट चौड़ी है जिसकी चौड़ाई अतिक्रमण के कारण कम हो गई है। उन्होंने मौके पर उपस्थित बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के कार्यकारी अभियंताओं और एसडीओ को कहा कि वे इस काम को करवाने में कोई भी हिचकिचाहट न करें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं।
अतिक्रमण करने वालों और प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ तुंरत प्रभाव से कार्रवाई होगी। बता दें कि गोहाना रोड को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट काफी समय से चला हुआ है। इस रोड पर अभी भी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने घेरा हुआ है। इस संबंध में कई बार उपायुक्त को शिकायतें भी मिल चुकी थी। इसके मद्देनजर उपायुक्त सुशील सारवान शुक्रवार को गोहाना रोड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभाग अधिकारी भी मौजूद रहे।