{"_id":"659dab09ae20e213790fc5ce","slug":"dav-school-haryanas-football-team-won-gold-medal-panipat-news-c-244-1-sknl1016-11975-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीएवी स्कूल हरियाणा की फुटबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीएवी स्कूल हरियाणा की फुटबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक
Wed, 10 Jan 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित राष्ट्र स्तरीय डीएवी स्कूल की फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल हरियाणा की अंडर-17 टीम ने झारखंड की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत के चार खिलाड़ी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन दिन से राष्ट्र स्तरीय डीएवी स्कूल की फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही थी, जिसमें कई राज्यों समेत हरियाणा की टीम ने भी भाग लिया। डीएवी स्कूल हरियाणा से गई टीम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत से अंडर-19 में दो छात्र, अंडर-17 में चार छात्र व अंडर-14 में पांच छात्र मेरठ में चल रही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत से टीम के साथ गए कोच सुमित कादयान ने बताया कि अंडर-17 की टीम ने झारखंड की टीम से कड़ा मुकाबला करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी अंडर-14 की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए झारखंड की अंडर-14 की टीम को हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंडर-17 की टीम में वीरेन अंकित आर्य व अनंत और अंडर-14 की टीम में रक्षित, कार्तिक फुलिया, कार्तिक रूहल, हर्ष व योगेश शामिल थे। छात्र कार्तिक फुलिया जो डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है और गांव नांगल खेड़ी का रहने वाला है, ने बताया कि झारखंड की टीम काफी मजबूती से खेल रही थी और ठंड भी ज्यादा होने के कारण बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने पुरजोर कोशिश कर आखिरकार स्वर्ण पर कब्जा कर ही लिया।