{"_id":"6861dc21dae75a5fab091327","slug":"daksh-malik-selected-for-kabaddi-under-18-national-games-panipat-news-c-244-1-pnp1006-139434-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दक्ष मलिक का कबड्डी अंडर-18 नेशनल खेलों में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दक्ष मलिक का कबड्डी अंडर-18 नेशनल खेलों में चयन
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी गांव के दक्ष मलिक का अंडर-18 नेशनल कबड्डी खेलोंं में चयन हो गया है। वह पिछले तीन साल से कबड्डी का अभ्यास कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार में 28 जून से शुरू होकर एक जुलाई तक आयोजित की जा रही है। जिसमें दक्ष चंडीगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह राजाखेड़ी गांव स्थित मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच राजेश मलिक के पास कबड्डी के गुर सिख रहे हैं।
दक्ष मलिक के पिता राजेश किसान और मां नीलम गृहिणी है। वह डॉ. आरके स्कूल में 12 वीं कक्षा के छात्र है। वह सुबह-शाम एकेडमी में पहुंचकर कबड्डी के अभ्यास के लिए पसीना बहा रहे हैं। कोच राजेश मलिक ने बताया कि दक्ष का अंडर-18 नेशनल खेलोंं के लिए चयन हो गया है। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित की जा रही है। जिसमें दक्ष चंडीगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि दक्ष पिछले तीन साल से कबड्डी का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर पांच पदक हासिल किए है। वर्तमान में वह नेशनल खेलोंं में पदक हासिल करने के लिए हरिद्वार के लिए 26 जून को रवाना हुए थे।
दक्ष मलिक ने बताया कि वह कबड्डी खेल में अपनी रूचि को लेकर ही आगे के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनका अंडर-18 नेशनल खेलों में चयन हुआ है। जिसमें वह चंडीगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले भी वह जिला और राज्य स्तर पर पांच पदक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि खेलों को लेकर परिवार की ओर से हर संभव सहयोग किया जा रहा है। कोच राजेश मलिक के पास मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में वह सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।